Latestदेशप्रदेश

UP में निशाने पर हिंदूवादी नेता? 15 दिन में 2 की हत्या, 2 पर जानलेवा हमला

रायबरेली। रायबरेली में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गंगा शंकर पांडेय की निर्ममता से हत्या कर दी गई.गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा कि भाजपा नेता के हत्यारों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी. लेकिन इस हत्या के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या यूपी में हिंदूवादी नेता निशाने पर हैं? दरअसल पिछले पंद्रह दिनों में यूपी में भाजपा, संघ और हिंदूवादी दलों के नेताओं पर हमले के मामले बढ़े हैं.


बता दें 3 जुलाई को फ़िरोज़ाबाद में संघ कार्यकर्ता संदीप शर्मा की हत्या कर दी गई. इसके तीन दिन बाद ही 6 जुलाई को फ़िरोज़ाबाद में ही संघ कार्यकर्ता बृजेश शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ. यही नहीं एक दिन बाद 7 जुलाई की रात फतेहगढ़ में हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ. अब रायबरेली में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गंगा शंकर पांडे के कुल्हाड़ी से टुकड़े टुकड़े कर दिए गए. इन सभी घटनाओं पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये सभी घटनाएं महज इत्तेफाक हैं. रंजिश हैं या कोई सोची समझी साज़िश? जब ये सवाल  डीजीपी ओपी सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई की गई है.

दरअसल रायबरेली हत्याकांड सबसे जघन्य माना जा रहा है. शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पांडेय की पड़ोसियों ने फरसे व कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. नाली बनाने के विवाद को लेकर गंगासागर की हत्या की गई. हमलावरों ने कुल्हाड़ी व फरसे से गंगासागर का हाथ, दोनों पैर और गर्दन काट डाली. गंगासागर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में लालचंद्र शुक्ला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है.

वारदात की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. साथ ही हल्का दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है.


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गंगासागर पांडेय (40) कसना क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सेक्टर संयोजक थे. गंगासागर का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था. इस मामले में मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की थी. लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. बुधवार दोपहर बाद गंगासागर बाइक पर सवार होकर गांव से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे. गांव के बाहर घाट लगाकर बैठे 12 हमलावरों ने उनकी कुल्हाड़ी व फरसे से काटकर निर्मम हत्या कर दी.

खून से लथपथ गंगासागर को आसपास के लोगों ने सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हत्या की सूचना पर सीएचसी में बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लग गया. सभी ने गंगासागर पांडेय की हत्या पर आक्रोश जताया. एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने पर हल्का दरोगा राम शब्द यादव और सिपाही हरिश्चंद्र शर्मा व महेश पाल यादव को लाइन हाजिर किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button