Latest

सर्राफा कारोबारियों बीआईएस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य – दिनेश सिंह

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग सर्राफा ऐशोसिएशन की एक आवश्यक बैठक चौक में सम्पन्न हुई । बैठक ऐशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने सर्राफा व्यापारियों अपील की कि सभी सर्राफा व्यापारी जल्द से जल्द ( B.I.S.) रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें , सर्राफा कारोबार करने के लिए व्यापारी को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में पंजीकृत होना अनिवार्य है । अतः आप सभी व्यापारी भाईयों बीआईएस पंजीकरण सुनिश्चित करें जिसे आपको व्यापार करने में कोई असुविधा न हो,आप सभी सुचारू रूप से अपना व्यापार करें सकें यदि किसी व्यापारी को पंजीकरण किसी भी प्रकार कोई असुविधा होती है वह ऐशोसिएशन के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है। प्रयाग सर्राफा ऐशोसिएशन जिले सभी व्यापारियों पंजीकरण पूरी सहायता करेगी । आपको बता दें कि किसी भी गहने की शुद्धता को परखने के बाद हॉलमार्क सेंटर गहनों पर बीआईएस (BIS) के लोगो का निशान बना देता है. इसे खरीदने वाला ग्राहक निश्चित हो सकता है कि, वो जो सोना खरीद रहा है वो किस कैटेगरी का है और कितना शुद्ध है ।

Related Articles

Back to top button