सभी तहसीलों के लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक की संपत्तियों की जांच हो- प्रमिल केसरवानी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी की अध्यक्षता में बैठक समिति के कार्यालय में हुई बैठक प्रयागराज जिले के व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे बैठक का संचालन महामंत्री कुलदीप चौरसिया ने किया। प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज जिले यमुनापार क्षेत्र में भू माफिया का राज लेखपाल से लेकर तहसीलदारों की मिलीभगत से चल रहा है इसलिए सभी लेखपाल, कानूनगो ,नयाब तहसीलदार एवं तहसीलदारों की चल -अचल ,नामी बेनामी संपत्तियों की जांच की जाए कि उन्होंने अपनी आय से अधिक कैसी संपत्तियों को इकट्ठा कर लिया है
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शलभ पांडे एवं युवा जिला अध्यक्ष अभिलाष केसरवानी ने कहा कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर छोटी भूमि खरीदते हैं कि अपना सपनों का महल बना सकें लेकिन भू माफिया एवं सरकारी तंत्र की साठगांठ से भूमियों पर अवैध कब्जा कर लिया जा रहा है भूस्वामी जब अधिकारियों और राजनेताओं के पास अपनी समस्या को लेकर जाता है तो उसकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में सर्व श्री शिव कुमार वैश्य, सतीश केसरवानी, बसंत लाल आजाद, जय कृष्ण गुप्ता, कुलदीप चौरसिया, प्रवीण गुप्ता, रवि शुक्ला अभिलाष केसरवानी ,सुशील जैन, पहलाद यादव ,सत्येंद्र केसरवानी आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।




