जल निगम खस्ताहाल कर्मचारियों के लिए वेतन नहीं- रेवती रमण

ग्रामीण विधुत सप्लाई बत्तर स्थिति में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जल निगम की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जल निगम नाम के अनूरूप मानव की प्यास बुझाने का काम करती आ रही हैं लेकिन आज वो खुद प्यासा हैं ।उन्होंने कहा कि 7-8 महीने से अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है इस कोरोना महामारी में और भी स्थिति खराब हैं और इसी तरह जल निगम के पास अनुरक्षण के लिए पैसा नहीं है डीजल के लिए पैसा नहीं है जिस वजह से रिबोर सहित सभी मरम्मत और नये निर्माण कार्य बन्द हैं जिससे आम जनता परेशानी झेल रही हैं।
सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि तत्काल जल निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों को वेतन निर्गत किया जाय और अनुरक्षण के लिए पैसा रिलीज हो ताकि आम जनमानस को स्वच्छ जल मिल सके।
उन्होंने कहा कि विधुत बिल मे अत्यधिक बढ़ोत्तरी होने के बाद भी बहुत कम टाइम की बिजली सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र में हो रही हैं और जब आती हैं तो लो- वोल्टेज की समस्या से लोग अपने कार्य नहीं कर पाते हैं और आये दिन ट्रांसफर जलने और बदलने मे देरी से समस्या और गम्भीर हैं जिससें लोगों को बहुत परेशानी हो रही हैं जिसका स्थायी हल निकलना चाहिए।


