Latest

केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना ( CGHS ) प्रयागराज में दवा सप्लायर कीर्ति केमिस्ट का बड़ा घोटाला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट वा केंद्र सरकार की ओर से भी यह निर्देश दिया गया है कि जीवन रक्षक दवाओं पर किसी भी प्रकार की रोकना लगाकर पीड़ित मरीज को दवा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए लेकिन प्रयागराज में कीर्ति केमिस्ट द्वारा टेंडर लिया गया है दवा वितरित कराने का जीवन रक्षक हृदय रोग, कैंसर , ब्रेन हैमरेज आदि की दवा जो कि मरीज के जीवन के लिए समय पर मिलना अत्यंत ही आवश्यक होता है ऐसे में इनके द्वारा समय पर दवा ना देना दवा का दुगना रेट की वसूली करना तमाम जैसे गंभीर आरोप पीड़ितों की तरफ से लगाए जा रहे हैं।
आपको बता दें की सप्लायर को दवा सप्लाई देने से पहले हर दवा पर अपना बारकोड लगाना अनिवार्य है और डॉक्टरों द्वारा जो दवा लिखी गई है वही दवा उपलब्ध कराना अनिवार्य है लेकिन डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवा की सेफ्टी ट्यूब दवा मरीजों तक उपलब्ध करा कर मोटी रकम भारत सरकार की योजना द्वारा कमाई जा रही है।
इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक के स्वास्थ्य अधिकारियों का अपना अलग हिस्सा बना होता है जिसके हिसाब से इनके बिलों का भुगतान किया जाता है और सप्लायर का मुनाफा करा कर अपना अधिकारियों भी लाभ कमाते है ।

वही मुख्यचिकित्सक आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि ये समस्या है जिसको जल्द दूर किया जाएगा । हालांकि श्रीवास्तव जी ने खुल कर कार्यवाही की बात नही किया जिससे लगता है कि कही ना कही इन दवा सप्लायरों के तार ऊपर तक जुड़े हैं । जिसकी वजह से भ्रष्टाचार चरम पर है।

Related Articles

Back to top button