देशप्रदेश

फिर बनेगी मोदी सरकार, सीएम योगी बोले-अविश्वास प्रस्ताव से हुआ साबित

इलाहाबाद। सीएम योगी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से गिरने से साफ हो गया है कि 2019 में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में फिर से गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार बनेगी.

योगी ने कहा,” पहली बार उत्तर प्रदेश के अंदर 1 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजने का काम किया. 2 करोड़ 33 लाख किसान इससे लाभान्वित हुए. पहली बार प्रदेश के अंदर गेहूं, धान, दलहन, तिलहन का किसानों को उचित दाम देने का काम हुआ है. सीएम योगी ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा,” अकेले सीतापुर जनपद में 71 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. प्रदेश की सरकार जब बनी थी तब इन जनपदों से 8 लाख किसानों का ऋण माफ करने का काम किया गया था.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सीधे किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन पिछली बार और इस बार 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है. सीएम योगी ने कहा कि पिछले 4 साल के दौरान अनेक योजनाएं देश के हित के लिए लागू हुईं है. ये योजनाएं बिना किसी मजहब, जाति और धर्म को देखते हुए चल रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button