राम रहीम की रिहाई को लेकर 23 दिसंबर को दिल्ली में संत सम्मेलन

संतों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को सोपेगा ज्ञापन
गाजियाबाद (अनुराग दर्शन समाचार )। जन अधिकार मोर्चा द्वारा संत राम रहीम की रिहाई को लेकर दिल्ली में होने वाले संत सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन जन अधिकार मोर्चा कार्यालय पर किया गया जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने कहां यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है 134 मानवता भलाई कार्य करने वाले एवं सैकड़ों वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने वाले संत राम रहीम जेल में हैं जिनकी रिहाई को लेकर संत महात्माओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में दिल्ली से आंदोलन का प्रारंभ होगा। जिसका शंखनाद 23 दिसंबर को विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले संतो के नेतृत्व में संत सम्मेलन के जरिए किया जाएगा जिसके पश्चात संत समाज का प्रतिनिधिमंडल संत राम रहीम जी की रिहाई को लेकर माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौपेगा बैठक में उपस्थित मुख्य लोग सुरेश चंद शर्मा सुनील शर्मा केएन डंगवाल योगेंद्र वशिष्ट एसएस यादव विपिन शर्मा बीके सिसोदिया एडवोकेट नितिन गुप्ता एडवोकेट आरपी शर्मा सतीश दीक्षित अरविंद कौशिक वीरेंद्र यादव एडवोकेट डॉर सुनील शर्मा आदि।




