Latest

शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित

शगुन स्पोर्ट्स अकादमी ने सपा की खेल शाखा प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी को नवाजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शगुन स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में खेल संगोष्ठी एवं शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान समारोह शनिवार रात नूरउल्ला रोड स्थित शगुन पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी एवं समाजवादी पार्टी की स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि तथा सपा महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, उपाध्यक्ष मोइन हबीबी, शोएब खान, प्रभात राय, डीएफए सचिव मकबूल अहमद, आईबी सिन्हा एवं एनआईएस हाकी कोच रोहित कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में खेलों के स्तर में और सुधार करने, खिलाड़ियों पर मानसिक एवं शारीरिक दबाव कम करने एवं कोरोना काल के दौरान आर्थिक परेशानी से जूझने वाले प्रशिक्षकों की सहायता आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर शगुन स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक शाहिद कमाल खान (बब्लू) की ओर से अतिथियों द्वारा इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी, शगुन स्पोर्ट्स अकादमी, डीएसए क्रिकेट कोचिंग सेंटर एवं वालीबाल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। शाहिद कमाल ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से नवाजा। कार्यक्रम का संचालन फुटबाल प्रशिक्षक शादाब रजा एवं हाकी कोच मो. जावेद ने किया। समारोह में अफरोज आलम, अरशद अल्वी, मेराज अजीज, अरविंद राय, जावेद अहमद, दिलनवाज अहमद, सरदार कुलदीप सिंह, प्रमोद राय, आनंद यादव, रामनिवास यादव, महमूद आलम, राकेश मिश्र, रियाज अहमद, नदीम जफर, सपा मीडिया प्रभारी एस.एम. अस्करी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button