Latest
टूटे सारे रिकॉर्ड, शनिवार को 14 की मौत 2436 संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शनिवार को जिले में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 24 घंटे में 14 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी तो 2436 लोग इससे संक्रमित पाए गए। पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को 11567 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कुर्ला से स्वस्थ हुए 998 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 934 लोगों का रूम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 25, 938 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।



