Latest

शंभूनाथ गुप्ता स्मृति पावन पर्व समारोह संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जलेबी वाले के नाम से मशहूर तथा नगर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता के पिता शंभूनाथ गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि “शंभूनाथ गुप्ता स्मृति पावन पर्व” के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में सुलेम सराय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में संपन्न हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चायल के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शंभूनाथ गुप्ता जी एक समाजसेवी और व्यवसाई के साथ-साथ सबके दिलों में बसते थे लोग उन्हें भोले बाबा के नाम से भी जानते थे इनकी जलेबियों की चर्चा प्रतिज्ञा सीरियल में भी तीन बार दिखाई जा चुकी है उन्होंने कहा कि यह आयोजन अब प्रतिवर्ष और धूमधाम से मनाया जाएगा l प्रसिद्ध युवा गीतकार एवं कवि श्लेष गौतम ने इस आयोजन के लिए बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की “भले नहीं हो पास तुम हो तुम अब भी साथ ‘मधुर मनोहर सर्वप्रिय पिता हे शंभूनाथ”, “रुका नहीं कुछ सुई घड़ी की अब भी सरकती है, लेकिन बाबू कभी तुम्हारी रोज अखरती है” l उक्त समारोह में नगर प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धांजलि अर्पित की l सर्वप्रथम रत्नेश दुबे ने “जय जय सीता रमण जय सीताराम रमण एवं “निर्गुण रंगी चादरिया”, पंकज श्रीवास्तव ने “जग असार में सार रसना हरि हरि बोल”, कौशल कुमार गुप्ता ने “जर जइहै ऐसा जीवन भजन बिना”, गणेश श्रीवास्तव ने निर्गुण भजन “लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे”, रंजीत गुप्ता ने “राम का गुणगान करिए” एवं अंत में मनोज गुप्ता ने “चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वह कौन सा देश कहां तुम चले गए” प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया l उक्त प्रस्तुतियों में जय किशन ने वायलिन, विजय चंद्रा एवं अंबर गुप्ता ने सिंथेसाइजर, ऑक्टोपैड पर प्रशांत भट्ट तथा शिव कुमार गुप्ता एवं आनंद किशोर ने तबले पर संगत करके प्रस्तुतियों में चार चांद लगा दिया l प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में सहायक निदेशक (लघु उद्योग एवं सूक्ष्म मंत्रालय ,भारत सरकार) विभा मिश्रा, इलाहाबाद गार्डन एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रभा भार्गव, प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी बांके बिहारी पांडे, पूर्व विधायक सोरांव सत्यवीर मुन्ना ,कल्पना सहाय ,प्रदीप भटनागर ,जमील अहमद ,बशारत हुसैन ,रविंद्र जायसवाल ,डीपी सिंह चंदेल ,अंतेश गुप्ता ,अजय गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, सुभाष अरोरा ,श्याम चंद्र गुप्ता ,शविंद्र गुप्ता ,अनंत अन्वेषी, पुष्कर गुप्ता ,गुलशन अरोरा, कार्तिकेय गुप्ता, आञ्जनेय गुप्ता, नमस्ते भारत परिवार, सुलेमसराय व्यापार मंडल सहित समाजसेवी, व्यापारी ,पत्रकार एवं कलाकार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन फूल चंद्र दुबे ने किया l

Related Articles

Back to top button