Latest

भाजपा किसान मोर्चा की संगोष्ठी संपन्न हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण एवं कृषक सशक्तिकरण व संरक्षण विधेयक 2020 के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा महानगर कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी संगोष्ठी में उपस्थित सभी किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम पूरी तरीके से किसानों के हित में है किसानों को अपने फसल का उचित दाम उसे पूर्ण रूप से मिले एवं किसान अपना फसल स्वतंत्र रहकर देश के किसी भी मंडी एवं व्यापारियों को बिक्री कर सकता है इस अध्यादेश से इंस्पेक्टर राज और बिचौलियों का खेल खत्म होगा । अधिनियम को लेकर के जो विपक्ष के द्वारा भ्रम जाल फैलाया जा रहा है इससे किसान भाइयों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि विपक्ष का विरोध किसानों के हित में ना होकर दलालों के हित में है क्योंकि इस कानून के द्वारा किसानों को अभी तक अपना फसल बेचने पर लगभग 8% से लेकर 9% तक की जो कमीशन बिचौलियों को जाता था अब वह समाप्त होगी । देश का किसान विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे इस साजिश के प्रति सजग है इसीलिए विपक्ष के आंदोलनों में उनकी कोई भूमिका ही नहीं है
इस अवसर पर विधि विशेषज्ञ अधिवक्ता श्री टी एन दीक्षित जी ने इस विधेयक की पूर्ण रूप से जानकारी देते हुए उपस्थित किसान भाइयों से कहा कि देश के आजादी के बाद किसानों के हित की चिंता करने वाली यह पहली सरकार है इस अवसर पर श्री वरुण केसरवानी जी एवं किसान नेता श्री राजेश सिंह जी ने कहा कि वास्तव में नरेंद्र मोदी किसानों के मसीहा हैं जो इनकी चिंता करते हैं और हमें पूरा विश्वास है
संगोष्ठी का संयोजन श्री रोहित शर्मा जी ने इस कृषि सुधार अध्यादेश 2020 को पारित होने पर किसान भाइयों को मिठाई खिलाकर बधाई दी । एवं संगोष्ठी का संचालन श्री राजेश केसरवानी जी ने करते हुए आए हुए सभी किसान भाइयों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी
संगोष्ठी में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, शंभू शरण सिंह, शिव कुमार गुप्ता ,वेद प्रकाश, संजय सिंह ,मृत्युंजय कुमार, बबलू सागर गुप्ता ,सोनू ,सुनील विश्वकर्मा, संजय राणा, विश्वास श्रीवास्तव ,मुकेश कुमार, हिमालय सोनकर एवं किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button