Latest

सपा का महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दिनेश यादव का हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी की महानगर इकाई का उपाध्यक्ष श्री दिनेश यादव को बनाए जाने पर सपाईयों द्वारा फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया गया और बधाई दी गई l

शहर के बालसन चौराहे स्थित पार्क में पार्टी जनों, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने दिनेश यादव को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर अच्छा कार्य हुआ है l दिनेश यादव लंबे समय से समाजवादीपार्टी की मजबूती के लिए काम करते आ रहे हैं ।lस्वागत करने वालों में सर्व श्री नरेंद्र सिंह,  ई विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अजित यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, संत लाल वर्मा, नंद लाल यादव, आशुतोष यादव गुड्डू, राजेंद्र यादव, हरिश्चंद्र एडवोकेट, धर्मेंद्र, बंटी सिंह, कुशल सिंह पटेल, युवराज सिंह पटेल आदि रहे l

Related Articles

Back to top button