महिला फुटपाथ दुकानदारों ने हाकर्स कानून बचाओ, संविधान बचाओ

रैली निकाल कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार नेशनल हॉकर फेडरेशन के राष्ट्रीय आवाह्न पर हजारों महिला दुकानदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की फुटपाथ दुकानदार समाज का बहुत जरूरी अंग है, जो समाज के एक बहुत बड़े वर्ग की रोजी-रोटी और गुजारे का साधन है। जबकि पथ विक्रेता, जीविका संरक्षण और पथ विक्रेता विनियमन अधिनियम 2014 और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं के कल्याण एवं उनको आजीविका अर्जित करने का अवसर प्रदान करने के लिए 2017 में योजना बनाई गई है। जिसमें वेंडिंगजोनों में मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कर पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने का प्रावधान है, ताकि पथ विक्रेता सुचारू रूप से अपना रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। श्री पाण्डेय ने सरकार से माँग किया की नेशनल हॉकर फेडरेशन के 10 सूत्रीय माँगों को तत्काल पूरा किया जाये। नेशनल हॉकर फेडरेशन के राष्ट्रीय आवाह्न पर देश के सभी प्रदेशों में और प्रदेश के सभी जिलों में हॉकर कानून बचाओ संविधान बचाओ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जनपदों में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज के विरोध प्रदर्शन में झुँसी, नैनी, कालिन्दीपुरम राजरूपपुर, झलवा, मुंडेरा, सुलेमसराय, प्रीतमनगर, चकिया, अलोपिनबाग, अल्लापुर, दारागंज, कीटगंज सहित शहर के लगभग प्रत्येक मोहल्लों से महिला दुकानदारों ने भागीदारी दी एवं सरकार से अपनी माँग रखी।



