खेलगांव पब्लिक स्कूल की लगातार दूसरी जीत

प्रांजल का बहुमुखी खेल, देवांश एवं सौरभ का प्रदर्शन व्यर्थ
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रांजल पांडेय के बहुमुखी खेल (47 रन एवं चार विकेट) की बदौलत खेलगांव पब्लिक स्कूल ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 78 रन से हराकर शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पराजित टीम के देवांश पाठक (72 रन, 52 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के) और सौरभ यादव (7-0-34-4) के प्रदर्शन पर पानी फिर गया।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 32 ओवर में 260 रन (प्रांजल पांडेय 47, आशुतोष त्रिपाठी 40, दिव्यांश राज त्रिपाठी 34, अभिजीत तिवारी व हर्ष 29-29, सौरभ यादव 4/37) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्रिकेट क्लब op टीम 25.5 ओवर में 182 रन (देवांश पाठक 72, सिद्धार्थ सिंह 42, आशु पांडेय 4/34, दिव्यांश पांडेय व विराट गुप्ता दो-दो विकेट) पर सिमट गई। प्रांजल पांडेय को सीनियर क्रिकेटर इश्तियाक अली और आलोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर खेलगांव पब्लिक स्कूल के कोच मनीष सिंह, आयोजन सचिव मसरूर आलम, मोहम्मद आरिफ, आबिद अली मौजूद रहे।




