Latest

माघ मेला प्रसाशन के रवैये से प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित नाराज

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग में कुछ ही दिनों बाद सनातन धर्म का प्रतीक धार्मिक मेला माघ मेला प्रारंभ होने वाला है. परन्तु माघ मेला में 99% प्रतिशत तीर्थ यात्रियों को संरक्षण देकर उनका अनुष्ठान सम्पन्न कराने वाले तीर्थ पुरोहित समाज से मेला प्रसाशन गलत रवैया अपनाये हुए है. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैध ने बताया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टरों में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि रहती है. देश में व्याप्त कोरोना वायरस महामारी के चलते मेला अधिकारी ने पूर्व में हुए वार्ताओं में महामारी को देखते हुए मेला को सूक्ष्म तरीके से करने की बात कही थी. प्राइवेट संस्थाओं को इस वर्ष भूमि न देने की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने प्रयाग दौरे के दौरान कही थी. कोई झूले नहीं होगे कोई स्नान पर्व नही मनाया जाएगा. और तीर्थ पुरोहितों से मेला प्रसाशन के अधिकारीयों ने कहा कि जो यात्री 60 के ऊपर हो बी. पी. शुगर का मरीज हो उसको आने से रोका जाय. मगर वार्ता में दिए बयान के विपरीत अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं. अत्यधिक रुप से संस्थाएं बसाई जा रही है. मेले के प्रत्येक सेक्टरों में गाटा मार्गों पर प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि को चुपचाप तरीके से संस्थाओं को दे दी गई. जिससे तीर्थ पुरोहितों के सामने समस्या खड़ी हो रही है. मेला प्रसाशन के लापरवाही से मेला क्षेत्र में अभी से कोरोना वायरस के मरीज मिल रहे हैं. रोज जांच के दौरान मरीज मिल रहे हैं. ड्यूटी पर आए कई पुलिस वाले संक्रमित पाए जा रहे हैं. जो कि भारी दिक्कतों के सामना करने को आगाह कर रही है. तीर्थ पुरोहितों के कार्य बिलकुल धीरे चल रहे हैं. 14 से तीर्थ यात्री कल्पवासीयों का आगमन शुरु हो जाएगे ऐसे में देरी से मिलने सुविधाओं के कारण तीर्थ पुरोहित समय से कैसे व्यवस्था कर सकेंगे. मेला प्रसाशन के लापरवाही से तीर्थ यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button