Latest

सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मांडा ब्लॉक में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता

बामपीर टीम ने बादपुर को हराकर जीत दर्ज कराई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाबू फतेह बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज चिलबिला नहवाई में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मांडा ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरुण कुमार सिंह पप्पू सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि अखिलेश शुक्ला एवं जीत नारायण मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक विपिन पांडेय भाजपा महामंत्री दिघिया एवं राज तिलक सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। खिलाडियों को संबोधित करते हुए मुख अतिथि पप्पू सिंह मांडा ने कहा कि नवयुवक मंडल दाल के अंतर्गत जॉब युवा पीढ़ी के बच्चे हैं जो पंगा से 30 साल तक के बालक है उन सब खेल भावना से प्रभावित होकर के देशहित में और अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा को निकालने के लिए आगे बढ़ते रहे मेरी कामना है इनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। सांसद खेल स्पर्धा में भाग लिए सभी खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता टीम बामपीर को ट्रॉफी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से एडीओ पंचायत मांडा राजीव सक्सेना युवा कल्याण अधिकारी पी के पांडेय युवा कल्याण बी ओ प्रशांत दुबे कार्यवाहक प्रधान अध्यापक बनवारी खास भाजपा के पदाधिकारी अमर सिंह मिथलेश मौर्य मोतीलाल पटेल बेनी माधव गौड़ विभव शुक्ला पारसनाथ पाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button