Latest
यायातात नियमों के उल्लंघन में 18 पुलिसकर्मियों का चालान

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी ने रविवार सुबह से शाम तक यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 600 दो पहिया वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने वाले 422 गाड़ियों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने 18 पुलिसकर्मियों का भी चालान किया जिन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं किया था। ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।



