Latest

माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजन

मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी सहित संत महात्माओं ने किया पूजन

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पतित पावनी गंगा यमुना सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर आज माघ मेला 2021-22 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु मण्डलायुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चैहान तथा धर्माचार्यों एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया और मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। गंगा पूजन कार्यक्रम में संत समाज और महंत महामंडलेश्वर की उपस्थिति रही मठ बाघमबारी गद्दी के महंत बलवीर गिरी नागेश्वर धाम दंडी संन्यासी के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम शंकराचार्य जी महाराज दंडी संन्यासी के विमल देव जी महाराज किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर प्रदेश प्रभारी कौशल्या नंदगिरी टीना मां बैरागी अखाड़े से माधव दास उर्फ रिटेलर बाबा सत नारायण दास बबलू पंडित सहित कई विभाग के अधिकारी गण गंगा पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गंगा पूजन के पश्चात मण्डलायुक्त मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए माघ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एडीएम सिटी मदन कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण सहित तीर्थपुरोहित एवं धर्माचार्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button