Latest

प्रयागराज के नैनी ए डी ए में पावरलिफ्टिंग कॉम्पटीशन का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी के शिवाजी पार्क में स्मार्ट हेल्थ क्लब जिम के तत्वावधान में पावर लिफ्टिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रयागराज के काफ़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान निशु सिंह(105 kg लिफ्ट)और द्वितीय स्थान पत्रिका गुप्ता(105 kg लिफ्ट) और तृतीय स्थान राधिका (90 kg लिफ्ट) वहीं पुरुष वर्ग में 45 से 50 किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान अशरफ अंसारी(120 kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान हर्षवर्धन श्रीवास्तव(115 kg लिफ्ट) व तृतीय स्थान इस्माइल अंसारी(90 kg लिफ्ट) नें हासिल किया,वहीं 50 से 55किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान श्रीराम पाण्डेय(125 kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान समीर विश्वकर्मा(125 kg लिफ़्ट) व तृतीय स्थान अनुपम मिश्रा(110 kg लिफ्ट) नें हासिल किया,और 55 से 60किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग पटेल (140 kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान नीरज सिंह(130 kg लिफ्ट) व तृतीय स्थान मो० राशिद अंसारी(125kg लिफ्ट) नें हासिल किया तो 60 से 65किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष, द्वितीय स्थान आदर्श द्विवेदी व तृतीय स्थान वीरेंद्र नें हासिल किया और 65 से 70किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान सुनील पाल(160kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान अमजद अली(140 kg लिफ्ट) व तृतीय स्थान मुलायम यादव(140 kg लिफ्ट) नें हासिल किया तो वहीं 70 से 80 किलोग्राम बॉडी वर्ग में प्रथम स्थान शैलेन्द्र(170 kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान मो०तौफीक (160 kg लिफ्ट) व तृतीय स्थान आयुष्मान त्रिपाठी(140 kg लिफ्ट) नें हासिल किया और 80 से ओवर ऑल कैटिगरी में प्रथम स्थान अश्वनी द्विवेदी(170 kg लिफ्ट) द्वितीय स्थान अच्युत पाण्डेय(160kg लिफ्ट) व तृतीय स्थान प्रवीन दुबे 140 kg लिफ्ट) नें हासिल किया। जिन्हें स्मार्ट हेल्थ क्लब जिम के ऑनर एजाज़ अंसारी जी ने विजेताओं को प्राइज़ टी-शर्ट मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button