Latest

उप्र प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा में 51 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा बुधवार को उप्र प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा प्रदेश के पांच जनपदों में सम्पन्न हुई। परीक्षा में 79,773 अभ्यर्थी पंजीकृत थे ,जिसमें परीक्षा देने वालों की उपस्थिति 51 प्रतिशत रही।

उक्त जानकारी आयोग के सचिव जगदीश ने देते हुए बताया कि उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 प्रदेश के पांच जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ तथा गोरखपुर में 177 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 9ः30 से 12 बजे तक तथा दो से 4ः30 बजे तक आयोजित कराई गई।

Related Articles

Back to top button