Latest

जोधपुर झाल पहुंचने लगे विदेशी पर्यटक

कीठम 70, जोधपुर झाल 150 जलीय पक्षियों की प्रजाति से गुलजार

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) मथुरा आगरा की सीमा पर स्थित जोधपुर झाल के नजारे विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पडोसी जनपद घाना पक्षी विहार देखने के लिए बडी संख्या में देशी विदेशी पक्षी प्रेमी प्रतिवर्ष पहुंचते हैं। अब इनकी यात्रा में जोधपुर झाल भी जुड जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। जोधपुर झाल को इस स्तर पर पहचान दिलाने में ग्रामीणों और खास कर इस क्षेत्र के किसानों का बडा योगदान है। हालांकि अब सरकार की ओर से भी कुछ प्रयास देखने को मिल रहे हैं। रूसी पर्यटक ओल्गा जब जोधपुर झाल देखने पहुंची तों उनका ग्रामीणों से स्थानीय रीति रिवाज से स्वागत किया। यह भी विदेशी पर्यटक के लिए खासा रोमांचित करने वाला था। जोधपुर झाल खास तौर पर फ्लेमिंगो को देखने आईं और उनकी यह मुराद पूरी भी हुई। आगरा और मथुरा की सीमा पर जोधपुर झाल देसी-विदेशी पक्षियों से गुलजार है। पक्षियों की जलक्रीड़ा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। कीठम में 70 और जोधपुर झाल में 150 प्रकार के विभिन्न जलीय पक्षियों की प्रजातियां हैं। ये आंकड़े रविवार को इंटरनेशनल वैटलेंड की टीम द्वारा की गई गणना में सामने आए हैं। पिछले साल की अपेक्षा ये संख्या सुखद है। वैज्ञानिकों का कहना हैं कि इस साल तीन प्रजातियों के पक्षियों की संख्या अधिक है। देश विदेश से आने वाले प्रवासी पक्षियों को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए कीटनाशकों और और उर्वरकों का उपयोग फसलों में कम करते हैं। यह भी तय किया गया है कि ऐसी फसलों को उगाया न जाए जिसमें ज्यादा रासायनिक खाद डलना पडता है। बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों का सभी किसान पूरी तरह से पालन करते हैं।

Related Articles

Back to top button