दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति ने किया भूमिपूजन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सेक्टर 5 में दंडी स्वामी नगर का भूमि आवंटन के दौरान दंडी स्वामियों के दो गुट मैं होने के बाद दंडी सन्यासी परिषद ने अपना भूमि पूजन किया । वही दूसरे गुट दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल देव आश्रम ने अपने स्थान पर भूमि पूजन करते हुए मां गंगा से आशीर्वाद लिया भूमि पूजन के दौरान मेला अधिकारी कर्मचारी सहित दंडी संन्यासी उपस्थित थे।

दंडी संन्यासी परिषद और दंडी सन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और मेला अधिकारी के बीच भूमि आवंटन को लेकर वार्ता करते हुए। छाया अनुराग शुक्ला

दंडी संन्यासी द्वारा भूमि आवंटन की शुरुआत कराते हुए।

सेक्टर 5 दंडी स्वामी नगर का भूमि आवंटन करते मेला प्रशासन के कर्मचारी। छाया अनुराग शुक्ला

मेला की तैयारी जहां अधूरी दिख रही है वही गंगा की कटान को रोकते हुए कर्मचारी ।

जहां प्रशासन भूमि आवंटन कर रहा है उस क्षेत्र में विद्युत के खंभे व तार बिछाने का कार्य चल रहा है वही बिजली का सप्लाई अभी ना के बराबर है।



