जीएसटी बढ़ोतरी व मंडी शुल्क लगाए जाने के खिलाफ व्यापारियों मनाया थू थू दिवस

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति तत्वाधान में मंडी शुल्क लगाए जाने और रेडीमेड कपड़े जूते ईट जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मनाया थू थू दिवस स्थान शहीद नीम के पेड़ चौक पर नारे लगाएं मंडी शुल्क स्वीकार नहीं कपड़े जूते चप्पल ईट पर जीएसटी बढ़ोतरी वापस लो वापस लो व्यापारियों का का शोषण बंद करो । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि मंडी शुल्क वसूलने का सीधा असर गेहूं चावल दाल आदि के भाव पर पड़ेगा । महंगाई से जूझ रही गरीब जनता महंगाई का और अधिक बुझा बढ़ेगा राज्य सरकार ने महंगाई थोपी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमें मंडी शुल्क स्वीकार नहीं है
1 जनवरी 2022 से रेडीमेड कपड़े कंबल पर्दे सूती के नुकीले जाल रस्सी त्रिपाल शामियाना जूते हवाई चप्पल ईट इत्यादि समान पर जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत सभी सामान महंगा हो जाएगा। समिति के संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी और लॉकडाउन से व्यापार चौपट है । महंगाई से जनता त्रस्त है । सरकार को चाहिए था कि पेट्रोल डीजल सरसों का तेल आदि चीजों पहले से महंगा है ऊपर से मंडी शुल्क से गेहूं चावल और दाल और जीएसटी 5%से 12%बढ़ोतरी से रेडीमेड कपड़ा कंबल पर्दे सुजुकी नुकले जाल रस्सी तिरपाल शमियाना जूते हवाई चप्पल ईट महंगाई आदि सभी समाज महंगे हो जाएंगे
इस स्पेक्टर राज बढ़ेगा जिससे कि उत्पीड़न बढ़ेगा पहले से ही परेशान छोटा हुआ मध्यम वर्गीय व्यापारी जीएसटी के नाम पर और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर पाएगा ।सरकार की गलत नीतियों से मध्यम वर्गीय व्यापारी के अलावा किसान छात्र व मजदूर भी भुक्तभोगी होंगे । उत्तर प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क और जीएसटी बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । श्री सर्व बृजेश निषाद आरती केसरवानी रानी केसरवानी अवधेश नारायण वर्मा इफ्तेखार अंसारी आशुतोष मालवीय सुरेश भारतीय रंग बहादुर मौर्या सारिका यादव जीतू सोनकर अनिल शर्मा अरमान कुरेशी कलावती गुप्ता सुधा गौड़ इमरान अली बबलू संगीता साहू सुलेखा चौरसिया अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।


