Latest

भारतीय किसान यूनियन भानु का तीन दिवसीय किसान महापंचायत

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का हुआ आगमन

सत्य प्रकाश पाण्डेय को युवा जिला अध्यक्ष गंगापार राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा बनाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हर वर्ष की तरह इस बार भी माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वाधान में 13, 14, 15 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है । जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का आगमन हुआ। भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल संरक्षक श्याम सूरत पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर प्रयागराज की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। किसान महापंचायत में किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने समस्त किसानों का आवाहन करते हुए कहा कि सरकार यदि किसानों की मांगों को नजर अंदाज करेगी तो उन्हें बड़े किसान आंदोलन का सामना करना पड़ेगा और किसानों को पेंशन की व्यवस्था लागू कर पेंशन देने की माँग भी रखी गई। मंडल संरक्षक ने किसानों का उनके हक और अधिकार के लिए हर आन्दोलन में साथ देने की बात कही। इसी क्रम में ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु ने गंगा पार के युवा जिला अध्यक्ष के रूप में सत्य प्रकाश पाण्डेय की नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र सौंपा। कल किसान आंदोलन का तीसरा दिन होगा और जिलाधिकारी महोदय को प्रधानमन्त्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बी.के. सिंह, मंडल महासचिव के.के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजू चौबे, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद सिंह आदी ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button