ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को बाटा गया दिवाली गिफ्ट

11100 गरीबों को बांटा गया किट
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कोविड-१९ की महामारी के बाद देश और दुनिया की बदली हुई परिस्थितियों में आर्थिक विषमताओं के बीच हमारे देश में दीपावली का पर्व आने जा रहा है। अपने देश में दीपावली का पर्व अमीर और ग़रीब सभी लोग पूरी ख़ुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस पर्व को ग़रीब और ज़रूरतमंद लोग भी पूर्व की तरह ख़ुशी और उल्लास के साथ मना सके इस बात को ध्यान में रखते हुए रितु प्रकाश छाबरिया जी के विशेष सहयोग एवं राम राधिका फ़ाउंडेशन और मुकुल माधव फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ’गिव विथ डिग्निटी अभियान के अंतर्गत लेटस सेलिब्रेट थिस दीवाली विथ डिफरेंस
का आयोजन त्रिवेणी संगम तट पर विमान मंडप मंदिर के सामन आज 1100 ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को
‘Diwali Happiness Kit’ वितरण करने का कार्यक्रम ईश्वर एवं गंगा मईया की कृपा, माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद,मित्रों की शुभकामनाओं तथा जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चन्द्र गोस्वामी जी, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा एवं मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी के प्रशासनिक सहयोग से कोविड-१९ के सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विधिवत सम्पन्न हुआ.
अभियान रितु प्रकाश छाबरिया जी के भगीरथ प्रयास से पूरे देश में चलाया जा रहा है उसी क्रम में उत्तर भारत में उपरोक्त अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के करकमलों द्वारा 18 अक्टूबर को राजभवन से झंडी दिखाकर शुरू किया गया था. उपरोक्त कार्यक्रम में श्री महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ,पूर्व अपर महाधिवक्ता श्री सी बी यादव जी,जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी जी, शंकर विमान मंडपम मंदिर के प्रधान पुजारी श्री रमनी शास्त्रीजी, कार्यक्रम के संयोजक और
राम राधिका फ़ाउंडेशन के महासचिव श्री राकेश शुक्ला जी एवं शहर के तमाम गणमान्य लोग क्रमश: विजय मिश्रा, जितेंद्र शर्मा,राजीव चड्ढा , उमेश शुक्ला,श्याम प्रकाश पांडे एवं फिनोलेक्स के ज़ोनल अधिकारी दीपक यादव आदि उपस्थित रहे,
मिश्रा बंधुओं के भगवत भजन से कार्यक्रम की संध्या सम्पन्न हुई,कार्यक्रम का संचालन श्री अविनाश चंद्र श्रीवास्तव जी ने किया।


