Latest
वाराणसी के लिए रामबाग से स्पेशल ट्रेन 10 से चलेगी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज से वाराणसी (मंडुवाडीह) जाने के लिए दस अक्तूबर से अब रामबाग स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज रामबाग से दस कोच की स्पेशल ट्रेन शाम 6:30 बजे रवाना होगी, जो दारागंज, झूंसी, रामनाथपुर, सैदाबाद, हंडिया खास, भीटी, अतरौरा, जंगीगंज, सराय जगदीश, ज्ञानपुर रोड, अलमाव हाल्ट, अहिमनपुर, माधोसिंह, कटका, कछवा रोड, निगतपुर, बहेड़वा हाल्ट, राजा तालाब, हरदत्तपुर, भुलनपुर रुकते हुए रात 9:45 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसी तरह बनारस से सुबह 6:15 बजे चलकर यह ट्रेन दस बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। इसमें अनारक्षित टिकट की सुविधा रहेगी। दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सहूलियत वाली होगी। वाराणसी जाने वाले तमाम यात्री लंबे वक्त से ऐसी स्पेशल ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे।


