Latest
किशोरी को भगाने वाला आरोपी को माण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने किया गिरफ्तार
माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा पुलिस ने पास्को एक्ट व नाबालिग किशोरी को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में
माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने हमराही हरेराम,सुनील कुमार व किरन के साथ मंगलवार की सुबह मुखबीरी जरिये क्षेत्र के माण्डा खास स्थित काली माँ चौराहे से पास्को एक्ट व नाबालिक किशोरी को भगाने वाले आरोपी सन्दीप मोर्या पुत्र सुरेश मौर्या निवासी माण्डा खास को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।




