Latest

संदीप बंसल का जन्म दिवस व्यापारी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया

बड़े हनुमान मंदिर एवं कुष्ठ रोग आश्रम मनकामेश्वर मंदिर पर गरीबों असहाय लोगों को भोजन का पैकेट एवं प्रोटीन पाउडर बांटकर मनाया गया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री संदीप बंसल जी का जन्म दिवस जनपद प्रयागराज के व्यापारी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर एवं कुष्ठ रोग आश्रम मनकामेश्वर मंदिर पर गरीबों असहाय लोगों को भोजन का पैकेट एवं प्रोटीन पाउडर बांटकर मनाया गया जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तत्वाधान में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी एवं केंद्रीय संरक्षक अध्यक्ष अनुशासन समिति राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया नगर अध्यक्ष लालू मित्तल नगर महामंत्री अनूप वर्मा युवा नगर अध्यक्ष नमन जोत सिंह ने किया उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में खुल्दाबाद नखास कोना लोकनाथ सुलाकी चौराहा कीडगंज मुट्ठीगंज होते हुए जानसन गंज चौराहे आदि जगह पर गरीबों को भोजन का पैकेट दिया गया जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर जिला प्रभारी तरुण प्रताप सिंह महामंत्री सैफ अहमद जिला संगठन मंत्री राजेश केसरवानी बादल केसरवानी दिलीप कुमार का के अमित केसरवानी विजय केसरवानी अनु केसरवानी निखिल पांडे मंगेश भारतीय मोनू अरोरा संदीप जयसवाल आदि पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संपन्न किया।

Related Articles

Back to top button