Latest

खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास : महापौर

माधव ज्ञान केन्द्र नैनी में प्रान्तीय खेलकूद का शुभारम्भ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा मान्यता प्राप्त दो दिवसीय प्रान्तीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन माधव ज्ञान केन्द्र इण्टर कालेज खरकौनी, नैनी में गुरूवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम में आठ संकुलों (काशी, माधव, केशव, गाजीपुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर) के बैडमिंटन, कुश्ती एवं एथलेटिक्स के किशोर वर्ग (अण्डर.17) व तरूण वर्ग (अण्डर-19) के 410 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है। शिक्षा हमें ज्ञानवान बनाती है, तो खेल धैर्य एवं संयम सिखाता है। यदि मैनेजमेंट गुरू कोई है तो वह मातृशक्ति है। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, सदस्य मा.शि.से चयन बोर्ड प्रयागराज ने कहा कि जिस तरह पौधों के विकास के लिए खाद आवश्यक है, उसी प्रकार मनुष्य के विकास के लिए शिक्षा एवं खेल आवश्यक है। विद्यालय की बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की।

Related Articles

Back to top button