Latest

एयर इंडिया का विमान ढाई घंटे तक बमरौली एयरपोर्ट पर खड़ा रहा

यात्री विमान में बैठे रहकर हुये परेशान

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार । बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह यह विमान करीब ढाई घंटे तक प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। ऐसे में यात्री विमान में बैठे रहकर परेशान हुए। तकनीकी टीम ने खऱाबी दूर की तो विमान ने उड़ान भरी। शनिवार को एयर इंडिया का विमान दोपहर 2:10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। सवा तीन बजे यह विमान बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से कुछ देर बाद उसे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन ऐन वक्त पर उसमें तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में विमान उड़ान नहीं भर सका। शाम 6.20 बजे तक विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। इस वजह से विमान में सवार करीब 60 यात्री परेशान रहे। इस विमान को 5:50 बजे दिल्ली पहुंच जाना था। दिल्ली में शाम को कई यात्रियों को जरूरी मीटिंग में शामिल हाेना था लेकिन वह लेट हो गए। विमान में दो विदेशी यात्री सवार हैं। एक को तुर्की जाना है और दूसरे को जापान। विमान के लेट होने से वह भी बेहद परेशान रहे क्योंकि उनकी फ्लाइट छूटने का खतरा था। बताया गया कि विमान की खामी दूर करने के बाद 6.20 बजे फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

Related Articles

Back to top button