Latest

पांच गायों के मिले कटे सिर और पैर क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

विकास खण्ड होलागढ़ के गोशाला में

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार )। सांगीपुर के आधा दर्जन मवेशी का अवशेष हरीडीह ग्राम सभा के नाला के पास देखा गया। यह बात धीरे धीरे इलाके में आग की तरह फैली सूचना पर होलागढ़ और सोरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और मवेशियों के अवशेष को एकत्र कर देखा तो कुल पांच मवेशी कटे मिले जिसमे तीन मवेशी का टैग भी बरामद किया गया।पशु विभाग व अन्य कर्मचारियों के रजिस्टर से मिलान हुआ तो टैग गोशाला सांगीपुर ,होलागढ़ का मिला। बता दें कि मामले की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा प्रान्त मंत्री लालमणि तिवारी एक दर्जन साथियों के साथ घटना स्थल पहुंच मामले को सूचना आयुक्त और एसएसपी प्रयागराज को दूरभाष से दी।मौके पर एसपी गंगापार आईपीएस अभिषेक अग्रवाल,सी0ओ0 सोरांव सुधीर कुमार,प्रभारी निरीक्षक सोरांव अशोक कुमार,एसडीएम सोरांव डॉ कंचन,तहसीलदार सहित,गो रक्षा प्रमुख राजेश त्रिपाठी,बजरंगदल के अमित सिंह,चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि लालमणि तिवारी की शिकायत पर सांगीपुर के प्रधानपति श्रीकांत पटेल,गो पालक राम चन्द्र व 15,20 अन्य के खिलाफ गौ तस्करी और गौ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रधानपति श्रीकांत पटेल,गो पालक राम चन्द्र व एक अन्य को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button