कालीदास टी-20 क्रिकेट में आठ टीमों को प्रवेश

विजेता को 35000 एवं उपविजेता टीम को 21000 रुपये की मिलेगी धनराशि
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दौलत हुसैन इंटर कालेज मैदान पर आठ जनवरी से शुरू होने वाली शुरू होने वाली स्वर्गीय कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों को प्रवेश दिया गया है। आयोजन सचिव मनीष यादव ने बताया कि ग्रुप ए में दौलत हुसैन इंटर कालेज, स्पोर्ट्स प्वाइंट, करीम इलेवन और जयसेल्स वॉरियर्स एवं ग्रुप बी में मैक इलेवन, प्रयाग जिमखाना, किशोरी लाल क्लब और शिवपुर क्रिकेट क्लब को रखा गया है। उद्घाटन मुकाबला आठ जनवरी को स्पोर्ट्स प्वाइंट और जयसेल्स वॉरियर्स के बीच खेला जायेगा। सभी मैच कलर ड्रेस एवं सफेद बाल से होंगे। विजेता टीम को 35 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद दिये जायेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर को 2100-2100 और प्रत्येक मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये नगद मिलेंगे।
खिलाड़ियों को प्रदान की क्रिकेट किट
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिल्ली लिटिल क्रिकेट लीग (डीएलसीएल) की ओर से खेलगांव पब्लिक स्कूल में सोमवार को विंटर स्पांसरशिप क्रिकेट ट्रायल हुआ। इसमें चयनित क्रिकेटरों को क्रिकेट किट प्रदान की गई। लीग के चेयरमैन गणेश दत्त ने बताया कि चयनकर्ता मनीष सिंह एवं दीपक कुमार द्वारा अभिनव सिंह, अरमान यादव, नवीन कुमार यादव, यश गुप्ता, आदित्य नारायण, अमन, अंकधर दुबे, मसीहुज्जमा अंसारी, अभिषेक सिंह एवं कृष्णा देव को विंटर स्पांसरशिप के लिए चुना गया। इन्हें आगे भी क्रिकेट का सामान दिया जायेगा। डीएलसीएल ने यूपी के अलावा बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान समेत अन्य राज्यों के कई खिलाड़ियों को स्पांसरशिप दी है। ट्रायल के लिए डब्लूडब्लूडब्लू.डीएलसीएल.आईएन पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।



