कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में स्टैंडली रोड स्थित सारस्वत पैलेस में कोरोना के मरीजों के लिए कोरोना पीड़ित सेवा केंद्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन की अवधारणा को लेकर उसका मूल रूप देते हुए कोविड-मरीजों के लिए यह कोविड-क्वारंटाइन सेंटर जनता के लिए समर्पित किया है यह सेवा केंद्र हर प्रकार से सहायता देने का कार्य करेगा और आगे उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कोविड- के अंतर्गत आने वाली समस्याओं में तेजी से सुधार किया जा रहा है ।
सेवा हेतु टोल फ्री नंबर 73477434 24 एवं 75 180990 39 जारी किए
सरकार इस दिशा में बड़ी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है और बहुत ही जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी जिसका परिवर्तन भी दिखाई पड़ रहा है लगातार पॉजिटिव केसेस गिर रही है और ठीक होने वाले की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी हुई है और विपक्ष आज भी सिर्फ और सिर्फ गंदी और ओछी राजनीति कर रही है और आगे उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्ष जनता के बीच में गलत एवं भ्रम फैलाने का काम ना करती शायद यह भयावह स्थिति आज नहीं होती कहीं ना कहीं भी पक्ष इसका दोषी है और आगे उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष को नकारात्मक राजनीति से अलग हटकर सरकार के साथ जनता के हितों के लिए काम करने की आवश्यकता है।क्वारंटाइन सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह कोविड-क्वॉरेंटाइन सेंटर भारतीय जनता पार्टी की देखरेख में कोरोना मरीजों की सेवा हेतु समर्पित है और उन्होंने सारस्वत पैलेस के मालिक राजन चतुर्वेदी जी को सेवा हेतु अपना स्थान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कियाइस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने इस सेवा के हेतु टोल फ्री नंबर 7347743424 एवं 758099039 जारी किए तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं हाई कोर्ट के जज वकीलों सहित प्रयागराज के सम्मानित नागरिकों के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उद्घाटन के इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई सुरेंद्र चौधरी अवधेश चंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक दीपक पटेल राजन चतुर्वेदी अरुण अग्रवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल नीरज जायसवाल गिरिजेश मिश्रा सुभाष वैश्य सचिन जायसवाल श्याम प्रकाश पांडे शोभिता श्रीवास्तव अनुपम मालवीय भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


