Latest

मौजगिरी घाट के पक्के निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर विकास मंत्री ने किया

इलाहाबाद। मा0 मंत्री संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समत्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन,  उत्तर प्रदेश सरकार  सुरेश कुमार खन्ना जी ने आज इलाहाबाद भ्रमण के दौरान मौजगिरी घाट निकट जूना अखाड़ा में यमुना नदी बने मोजगिरी घाट के पक्के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मौजगिरी घाट के पक्के निर्माण कार्य के शिलान्यास के पूर्व विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती की।
  मंत्री ने शिलान्यास के उपरान्त हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस घाट के निर्मित होने से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक एवं रमणीय स्थल के रूप में प्रदर्शित होगा। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में आने वाले लोगों के लिए ये घाट उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि कुुम्भ मेला में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्नार्थियों को किसी प्रकार कोई असुविधा नही होगी।
    मौजगिरी घाट के पक्के निर्माण कार्य रूपये 356.82 लाख की लागत से निर्मित किया जायेगा, जिसको जुलाई माह में पूरा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button