Latest

सनातन धर्म के द्रोही रच रहे षड्यंत्र: स्वामी महेशाश्रम

 

शंकराचार्य ने सरकार से की संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग प्रवास पर शहर पहुंचे अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम ने बीते कुछ समय से देशभर में हो रहे सांप्रदायिक विवादों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह सनातन धर्म के द्रोही लोगों का षड्यंत्र है। देश विरोधी कुछ शक्तियां अस्थिरता पैदा करने के लिए देश में धार्मिक उन्माद फैलाने में जुटी हैं। उनके द्वारा सनातन धर्म पर तरह तरह से हमला किया जा रहा है। इस कार्य में कुछ राजनीतिक दल भी शामिल हैं, जो किसी भी प्रकार से सत्ता हासिल करना चाहते हैं। नैनी के अरैल स्थित अपने नागेश्वर धाम आश्रम में प्रेस प्रतिनिधि से बात करते हुए शंकराचार्य जी ने यह भी कहा कि सनातन धर्म के दुश्मन संतों को भी टारगेट कर रहे हैं, उनके निशाने पर ऐसे संत हैं जो नीतिगत रूप से सरकार के अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं। सरकार को ऐसे संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं घट भी चुकी हैं जिनमें समुदाय विशेष के लोगों ने संतों को निशाना बनाया है, उन पर हमले आदि की कोशिश की गई है। स्वामी महेशाश्रम ने संतों से भी अपील की है कि वह खुद भी अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। आश्रम में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश देने से पहले अच्छी तरह उसके बारे में जानकारी कर लें। सनातन धर्म और संतों को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वाले भगवावस्त्र धारण कर साधु के वेश में भी आश्रमों में प्रवेश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button