Latest
ग्राम भावानीपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवम लड़कियों के साथ पुलिस बैठक कर जागरूक किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र के0 पी0 सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में यसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉक्टर भीमकुमार गौतम के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना माण्डा अवन कुमार दीक्षित ने अपने पुलिस बल के साथ थाना माण्डा में ग्राम भावानीपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवम लड़कियों के साथ बैठक कर जागरूक किया। इसके वाद सड़क पर सन्दिग्ध वाहन व ब्यक्तिओ की चेकिंग किया तथा मास्क न लगाने वालों का चालान काट कर जुर्माना किया व लोगो को कोविड 19 के संक्रमण से बचाने के शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने हेतु लोगो का जागरूक किया।



