Latest

नवीन थाना फाफामऊ का फीता काटकर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने क्षेत्र की जनता को दी सौगात

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के प्रयासों एवं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी एवं डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सहयोग से नवीन थाना फाफामऊ में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई जी के फीता काटने के पश्चात आज से कार्य करना प्रारंभ हो गया। क्षेत्रीय जनता को 18 किलोमीटर दूर सोरांव थाना अपनी एफ आई आर दिखाने जाना पड़ता था। अब नहीं जाना पड़ेगा खुशी में क्षेत्रीय लोगों ने थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला को माला पहनाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की । इस अवसर पर थाने के सभी सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल उपस्थित रहे । सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा करके खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि अरुण शुक्ला,विधायक क्षेत्रीय प्रतिनिधि विक्रांत शुक्ला,नीरज त्रिपाठी हनुमान त्रिपाठी,अनुराग पांडे,अजय मिश्रा,अमित मिश्रा,राहुल शुक्ला एवं कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button