Latest

36 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले को किया गौरवान्वित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चंडीगढ़ के मोहाली स्पोर्ट्स स्टेडियम में 36 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों की टीम ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने गए प्रयागराज के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया तथा विभिन्न पदकों पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला तथा टीम कोच कमल सिंह यादव भी गौरवान्वित हुए। पिछले दिनों आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी प्रियंका पटेल प्रांजल गुप्ता वैष्णवी यादव तथा सारांश यादव को राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रयागराज के खिलाड़ियों को पंजाब प्रांत के चंडीगढ़ भेजा गया जहां दो दिवसीय प्रतियोगिता 24 से 26 दिसंबर के मध्य संपन्न हुई प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रियंका पटेल स्वर्ण पदक जूनियर वर्ग में प्रांजल गुप्ता स्वर्ण पदक तथा कैडेट वर्ग में वैष्णवी यादव और सारांश यादव ने रजत पदक प्राप्त किए और जिले का नाम रोशन किया तथा अपने कोच और परिवार जन का मान सम्मान बढ़ाया और इस प्रदर्शन से इनके परिवार जनों में खुशी की लहर दौड़ उठी तथा इनके प्रयागराज आगमन पर इनका भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button