Latest

सीवर के सीवेज से जल्द बनने लगेगा जैविक खाद

बक्शी बांध एसटीपी परिसर में तैयार हो रहा एफएसटीपी

नैकाक इंडिया लिमिटेड को दी गई निर्माण की जिम्मेदारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। घरों के सेफ्टिक टैंकों अथवा सीवर लाइनों से निकलने वाले सीवेज का इस्तेमाल जल्द ही जैविक खाद बनाने के लिए किया जाने लगेगा। इसके लिए बक्शी बांध (अल्लापुर) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परिसर में फीकल स्लग ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निर्माण कराया जा रहा है। मई तक एफएसटीपी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य एजेंसी को दिया गया है। निर्माण होने के बाद जैविक खाद बनने लगेगी।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा 50 केएलडी (किलोलीटर प्रतिदिन) क्षमता का एफएसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी नैकाक इंडिया लिमिटेड को दी गई है। इसके निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इकाई के अधिकारियों का कहना है कि एफएसटीपी का निर्माण होने के बाद संचालन की जिम्मेदारी के लिए उसे नगर निगम को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button