Latest

बढ़ेगा ट्रेनों का संचालन, नहीं चलेगी सवारी गाड़ी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड काल से उबरते हुए अब ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की तैयारी है लेकिन यात्रियों को आरक्षित टिकट पर आगे भी यात्रा करनी होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने गुरुवार शाम महाप्रबंधकों के साथ मीटिंग में यह बात कही।

ट्रेनों में आरक्षित टिकट पर ही होगी यात्रा की अनुमति, चेयरमैन की इस बात से माघ मेला में विशेष सवारी गाडिय़ों के संचालन पर ग्रहण लग गया है।

चेयरमैन ने आरक्षित ट्रेनें ही चलाने की बात कहकर साफ कर दिया कि अभी सवारी गाडिय़ां चलाने की कोई योजना नहीं है। सवारी गाडिय़ां नहीं चलेंगी तो अनारक्षित टिकट पर यात्रा भी नहीं हो सकेगी।

चेयरमैन ने आरक्षित टिकट पर यात्रा की बात कहकर माघमेला में भी विशेष सवारी गाडिय़ों के संचालन पर ग्रहण लगा दिया है।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ मीटिंग में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि चेयरमैन की बात से साफ है कि मेला स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षित टिकट के साथ यात्रा करनी होगी।

चेयरमैन ने पिछले दिनों हुई कई ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर महाप्रबंधकों के साथ मीटिंग में सरंक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button