Latest

रोस्टर जिंदा है-सीनियर क्लर्क को खान पान विभाग में अनियमित कार्य करने पर सी सी एम अवार्ड

 

अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीनियर क्लर्क को खान पान विभाग में अनियमित कार्य करने पर सी सी एम अवार्ड और अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर दी । उल्लेखनीय है कि दिनाक २५ दिसंबर को प्रयागराज में निरीक्षण के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल ने खानपान विभाग में अनियमितता के लिए रेल मंत्री से पी सी सी एम , एम एन ओझा की शिकायत की थी । जिसपर मंत्री जी काफी नाराज हुए और अपने पी एस को इनका नाम नोट करने का आदेश दिया और कहा कि दिल्ली पहुंचकर इनके पुराने रिकॉर्ड निकलवाने का भी आदेश दिया । वही दिनेश कुमार पांडेय द्वारा खानपान में की गई अनियमितता में पी सी सी एम के मौखिक आदेश पर सीनियर डी सी एम ने तुरंत खानपान विभाग से हटा कर अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान पर इनकी नियुक्ति सारे नियमों को दर किनार करके वरिष्ठ कर्मचारी को हटाकर कर दी ,चूंकि श्री पांडेय पी सी सी एम के विशेष कृपा प्राप्त है । इन्हे सी सी एम अवार्ड भी दिया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि शुरू में पांडे आर पी एफ में सिपाही के पद पर थे। जिनको सी बी आई द्वारा अवैध वसूली करते पकड़ा गया था और यह नौकरी से निकाल दिए गए थे। लेकिन धन बल का प्रयोग करके यह पुनः नौकरी में आ गए और इन्ही अधिकारियों की कृपा से क्लर्क में काटेगरी चेंज करवा ली और पी सी सी एम की कृपा से कमर्शियल विभाग में खान पान जैसे कमाऊ विभाग में नियुक्ति करवा ली। सीनियर डी सी एम इनसे , पी सी सी एम के कारण डरते हैं और इन्ही के मार्ग दर्शन में सारे ट्रांसफर किया गया है। अब इस पद पर यह प्रयागराज के रोस्टर घोटाले के मुख्य आरोपी एस के पाण्डेय को कैसे बचाया जाए इस काम में भी लगाए गए हैं । अब यह श्री पांडेय को कैसे निकालते हैं,यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन पी सी सी एम के मार्गदर्शन में सब संभव है। इधर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और पत्रकार संघ का कहना है कि अगर मामले में लीपा पोती करके भ्रष्ट आरोपी को बचाया गया तो जनहित याचिका दायर करके भ्रष्टाचार को समूल नष्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button