Latestदेशप्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस सर्विस रोड धंसने से पचास फीट नीचे गिरी कार

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जो कुछ महीनों पहले सुखोई और दूसरे फाइटर प्लेन उतारने को लेकर चर्चा में आया था। एक बरसात में ही उसकी मजबूती की पोल खुल गई है। जब आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड धंसने से एक एसयूवी पचास फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में सर्विस लेन धंसने से एक गिरकर खाई में फंस गई। इसमें कन्नौज जाने के लिए सवार चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कार अभी निकाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर डौकी क्षेत्र में वाजिदपुर की पुलिया पड़ती है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते इसके नीचे कटान हो गया था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे कार सवार चार लोग कन्नौज जा रहे थे। सर्विस लेन पर पड़ने वाली इस पुलिया पर जैसे ही कार पहुंची तो आगे सड़क धंसी हुई दिखी। ये देख कार चालक ने ब्रेक लगा दिए, लेकिन कार जहां खड़ी हुई, वहीं की मिट्टी धंस गई।

इससे कार खाई में जाकर मिट्टी के बीच फंस गई। घटना के समय आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से कार में सवार लोग किसी तरह निकलकर वहां से ऊपर पहुंचे। सूचना देकर पुलिस और क्रेन बुलाई गई। निकालने के प्रयास करने के दौरान कार क्रेन से छूटकर एक बार फिर खाई में गिरकर फंस गई। उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button