Latest

अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा और रोड मैप को लेकर समाजवादी पार्टी ने चौक कार्यालय पर सहयोगी दलों के साथ की बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के सम्भावित आगमन और रोडमैप को लेकर महानगर चौक कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व सहयोगी दल लोकदल महानदल जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ,अपना दल कमेरावादी और भागीदारी संकल्प मोर्चा मे शामिल सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ,भागीदारी पार्टी ,राष्ट्र उदय पार्टी ,भारत माता पार्टी ,जनता उन्नत पार्टी ,राष्ट्रीय क्रांति पार्टी तथा पॉलिटिकल जसटिस पार्टी आदि गठबन्धन मे सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर अखिलेश यादव के अभूतपूर्व स्वागत और जनसभा स्थल सहित रोडमैप को लेकर मंत्रणा की। महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की अभी आगमन की तारीख निर्धारित नहीं है । लेकिन 4 या 5 जनवरी को विजय रथ यात्रा के आगमन के हिसाब से तय्यारी की जा रही है । लगभग रोडमैप भी तय्यार हो गया है । लेकिन उसमे भी अभी और क्षेत्रों को जोड़ा जा सकता है। जिससे शहर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्र की विधान सभा की जनता अखिलेश यादव के विज़न और उनके दर्शन कर सके।अभी तक जो तय हुआ है उसके अनुसार सर्किट हाउस से इन्दिरा गाँधी मूर्ति चौराहा ,साईं मन्दिर ,एजी आफिस ,हाईकोर्ट ,नगर निगम ,सिविल लाइन ,नवाब युसूफ रोड ,बीएस एन एल आफिस ,एकलव चौराहा ,पानी की टंकी से ओवरब्रिज होते हुए डीएसए ग्राउण्ड ,रेलवे स्टेशन से खुलदाबाद चौराहा ,बुडढ़ा ताज़िया तिराहा ,बैरियर तिराहा ,शौकत अली रोड ,दक्षिणी और पश्चिमी विधान सभा को जोड़ने वाला अतरसुइया गोल पार्क ,खत्रिपाठशाला ,टैगोर पब्लिक स्कूल ,पाण्डेय चौराहा ,बलुआघाट चौराहा ,कटघर चौराहा ,यमुना क्रिश्चियन कालेज ,इसीसी गेट के सामने से लल्लू चौराहा गायत्री धर्मशाला ,के पी जायसवाल व आर्यकन्या कालेज ,कोठापार्चा चौराहा डाटपुल से पायल सिनेमा रोड ,बाई का बाग चौराहा ,क्रास्थवेट स्कूल ,संत निरंकारी ,बैरहना पुलिस चौकी ,बैरहना चौराहा ,बांगड़ धर्मशाला ,नया पुल से नैनी के लेप्रोसी मिशन चौराहे तक का अभी रोड मैप तय्यार किया गया है।वही शांतिपुरम फाफामऊ चौराहे से तेलियरगंज ,बेली होते हुए ट्रैफिक चौराहा ,राजापुर मंदिर चौराहे से अशोक नगर और वहाँ से सर्किट हाउस का अभी रोडमैप पर सहयोगी दलों के साथ मंत्रणा की गई।जल्द ही गंगापार और यमुनापार के विधान सभाओं मे विजय रथ यात्रा के संदर्भ मे भी रोड मैप तय्यार कर लिया जायगा।जनसभा व जनता के सम्बोधन के लिए शान्तिपूरम चौराहा फाफामऊ ,पत्थर गिरजाघर चर्च के पास, रेलवे स्टेशन के पास डीएसए ग्राउण्ड ,अटाला चौराहा व नैनी के लेपरोसी मिशन चौराहे का चयन फिलहाल किया गया है।अखिलेश यादव जी के तारीख व समय के निर्धारण और प्रोटोकॉल आने के बाद ही सही जानकारी उपलब्ध कराई जायगी।बैठक मे अपना दल कमेरावादी नगर अध्यक्ष एस एम आब्दी , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ज़िलाध्यक्ष रवि प्रकाश , प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर अध्यक्ष ख्वाजा नौशाद अहमद ,लोकदल के राम कृष्ण पटेल सहित अन्य सहयोगी दलो के प्रतिनीधियों ने विजय रथ यात्रा के अभूतपूर्व स्वागत को सफल बनाने और 2022 मे अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने के लिए हर क़दम पर समाजवादी पार्टी के साथ रहने की बात कही।

Related Articles

Back to top button