सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के घर तत्वों ने मचाया हंगामा, जमकर पथराव

इलाहाबाद। सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के घर पर रविवार तड़के अराजक तत्वों ने पथराव कर हड़कंप मचा दिया। विधायक को गाली दी और धमकी दी कि मुकदमा लड़ना महंगा पड़ेगा। घटना से सहमे विधायक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

सिविल लाइंस बस अड्डे के पास रहने वाले सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद ने बताया कि शनिवार को दारागंज निवासी उनके एक रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था परिवार के सभी सदस्य दारागंज गए थे।

रात करीब दो बजे घर लौटे। रविवार सुबह चार बजे से पांच बजे के बीच कुछ लोग दरवाजा पीट रहे थे। हंगामा करने पर विधायक कमरे से बाहर निकलें। अराजकतत्व दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

पूछने पर , उन्होंने पथराव शुरु कर दिया। इससे वहां खलबली मच गई। विधायक के घर पर लगी लाइट बोर्ड आदि समान तोड़ दी गई। विधायक का यह भी आरोप है कि अराजक तत्वों ने दीवार पर चढ़ने की कोशिश की।
किसी तरह वह भाग कर कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। विधायक का आरोप है कि मुकदमेबाजी को लेकर उनको धमकी दी जा रही थी।
