Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेशमध्यप्रदेशमेला समाचारहाेम

किन्नर अखाड़े ने किया विस्तार, पूजा व सोनिया बनी महामण्डलेश्वर

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग से किन्नर अखाडा ने अपना विस्तार शुरु कर दिया है। विधि विधान से बुधवार को हुए कार्यक्रम में किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी महराज ने दिल्ली की महंत पूजा और सोनिया को महामण्डलेश्वर बनाया है।

उन्होने बताया कि किन्नर अखाडे का विस्तार तीर्थराज प्रयाग से होने जा रहा है। कहा कि किन्नर अखाडे के पास अभी दर्जन भर महामण्डलेश्वर, मण्डलेश्वर, तीन दर्जन पीठाधीश्वर और पांच दर्जन महंत है। 12 फरवरी तक कई प्रदेशो मे किन्नर अखाडे के पदाधिकारी बनाये जायेगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी है।

अलग – अलग प्रदेशो मे पांच दर्जन महंत, पीठाधीश्वर, महामण्डलेश्वर और मण्डलेश्वर बनाये जायेगे। कहा कि जिस तरह से सनातन धर्म के गरीब लोग धर्म परिवर्तित कर रहे है उसको लेकर सरकार और अन्य लोग गंभीर नही है जबकि समय रहते अगर धर्म परिवर्तन को न रोका गया तो आने वाले समय में सनातन धर्म पर संकट आ जायेगा। इस दौरान उत्तर भारत की प्रभारी महामण्डलेश्वर भवानी मा, कामिनी मा , पवित्रा माई, वंशिका सहित अन्य लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button