पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्कोरर विमल मिश्र को पितृ शोक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्कोरर एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल मिश्र के पिता रामपाल मिश्र (83) का गुरुवार को उनके दारागंज स्थित निवास पर निधन हो गया। दोपहर बाद दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की शोक सभा उत्पल दास (दादा) अध्यक्षता में परेड मैदान दारागंज हुई जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में अजय कुशवाहा, रविंद्र राज सोनकर, सपन सोनकर, अमित कुशवाहा, नीरज मिश्रा, राम कैलाश कुशवाहा, रंजीत साहू, अरविंद राय एवं क्रिकेट प्रशिक्षु उपस्थित रहे। वहीं इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र एवं ‘जस्टिस फॉर इलाहाबाद क्रिकेट’ ग्रुप के प्रदीप सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत खरे, जावेद अहमद ने भी आरपी मिश्र के निधन पर दुख जताया है।




