Latest

इविवि: दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 सितंबर को होगा। यह निर्णय शनिवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक के साथ ऑनलाइन मोड में हुई बैठक में लिया गया। समारोह ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में होगा इसका निर्णय कोरोना की स्थिति को देख कर लिया जाएगा। प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि मेडल और छात्रवृत्ति प्रायोजित करने के प्रस्तावों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसकी विस्तृत सूचना जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगी। ज्ञात हो कि शैक्षिक सत्र 2019-20 में तत्कालीन कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने पांच सितंबर 2019 को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ था।

*अतिथि प्रवक्ताओं की कार्यावधि 15 जुलाई तक*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि अतिथि प्रवक्ताओं की कार्यावधि 15 जुलाई तक विस्तारित कर दी गयी है। यह निर्णय इसलिए लिया गया कि जिन कक्षाओं की परीक्षाएं जुलाई में होनी है, उनकी पढ़ाई पूरी कराई जा सके।

*27 मई से खुलेंगे दफ्तर*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि 27 मई से विश्वविद्यालय के सभी आफिस प्रशासनिक कार्यों के लिए खुलेंगे। सभी विभागों में 50 प्रतिशत लोग हफ्ते में पहले तीन दिन आएंगे। बाकी 50 प्रतिशत अगले तीन दिन। विभागों की सफाई और सेनेटाइजेशन का काम चल यह है । विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने विभाग की सफाई एवं मरम्मत के लिए कार्यवाही शरू करें।

Related Articles

Back to top button