जननायक महात्मा गांधी एवं राष्ट्र नायक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह कार्यालय जानसेन गंज में मनाई गई ।जयंती के उपलक्ष में वरिष्ठ व्यापारी नेता संरक्षक संयोजक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा गांधी आज के समय में सबसे ज्यादा प्रसांगिक है । क्योंकि भारत के लोग जब विदेश में जाते हैं तो गांधी के देश के नाम से विदेश जाने पर इनका सम्मान होता है। आज भारत में जिस प्रकार से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है । गांधी के रास्ते पर ही चल करके देश का नवनिर्माण हो सकता है। और देश की राजनीति में गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश को मजबूती मिलेगी इस देश के तमाम नौजवानों को आने वाली पीढ़ियों को आगाह करना चाहता हूं कि भारत ही नहीं विश्व के मानचित्र पर गांधी और शास्त्री जी की पहचान है । भारत के निर्माण में जो इनका योगदान है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी कड़ी में आगे कहा की गांधीजी चंपारण पहुंचने पर अपना हैट और सूट उतार कर देश की जनता के साथ खड़े हो गए क्योंकि उस वक्त देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ सूट बूट पहन कर लड़ाई नहीं हो सकती थी । गांधी जी ने दलितों के उत्थान के लिए गरीबों के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर उस वक्त के नई पीढ़ी को जोड़कर अंग्रेजो के खिलाफ आवाज बुलंद किया और जिसके बल पर आज भारत देश आजाद है। आजाद भारत में जो लोग रह रहे हैं गांधी के रास्ते पर ही चलकर भारत का नया निर्माण किया जा सकता है । जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री जी की 128 वी जयंती मनाई जा रही है । महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म एक ही दिन हुआ था और 2 अक्टूबर को दोनों की जयंती मनाई जाती है दोनों लोगों ने ही अपना पूरा जीवन इस देश के लिए समर्पित कर दिया। जिला महामंत्री अनूप वर्मा और नगर महामंत्री निखिल पांडे ने कहा शास्त्री जी ने देश में हरित क्रांति लाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया था इस मौके पर धर्मेंद्र भैया जी सतीश केसरवानी तरुणसिंह अभिषेक केसरवानी संजीव मेहरोत्रा राजेश केसरवानी डैम्पी गुप्ता मुकेश गुप्ता बिरजेश चौरसिया लाली सरदार मुसाब खान दिनेश सिंह सुभाष सोनी रवि गुप्ता अरशद बालू संदीप जयसवाल आदि लोगों ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और गांधीजी के अनुभव पर चलने के लिए संकल्प लिया।




