Latest

यूपी सीनियर टीम की ट्रेनर बनी स्वाति सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षिका एवं आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक स्वाति सिंह को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2021-22 के लिए सीनियर महिला टीम का ट्रेनर नियुक्त किया है। स्वाति 16 से 18 अक्टूबर तक कमला क्लब, कानपुर में होने वाली यूपीसीए सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी में टीम की जिम्मेदारी देखेंगी, उसके बाद उन्हें बीसीसीआई द्वारा 31 अक्टूबर से 20 नवंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए टीम के साथ जाना है।
उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी स्वाति को यूपीसीए से प्राप्त पत्र के अनुसार नागपुर में 23 अक्टूबर को रिपोर्ट करना है जहां पांच दिन क्वारंटाइन अवधि के बाद टूर्नामेंट में अपना दायित्व निभाना है। स्वाति की नियुक्ति पर डीपीएस की अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रिंसीपल सुजाता सिंह, अकादमी के कोच एनएस नेगी, रोहित मेहरा, शिवराम सिंह, मोहसिन अली आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button