Latest

जीवन ज्योति अस्पताल के संस्थापक स्व० डॉ० ए०के० बंसल की जयन्ती

वरिष्ठ चिकित्सको ने याद किया उनके चिकित्सा जगत में अभूतपूर्व योगदान

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन व संस्थापक जीवन ज्योति हॉस्पिटल स्व० डॉ० ए०के० बंसल को वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी 65वीं जयन्ती पर बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोशल डिस्टेन्सिंग व अन्य नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों ने जहां एक ओर डॉ० ए०के० बंसल के साथ बीते हुए अपने अच्छे अनुभवों को साझा किया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने डॉ० वन्दना बंसल व डॉ० अर्पित बंसल की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए कहा कि कैसे यह लोग डॉ० ए०के० बंसल के सपनों को आगे बढाने में प्रयासरत हैं और उनके कार्यों को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर डॉ० वन्दना बंसल निदेशक जीवन ज्योति हॉस्पिटल व प्रसिद्ध आई०वी०एफ० विशेषज्ञा, डॉ अर्पित बंसल एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक‚ कैंसर व बेरियाट्रिक सर्जन, डॉ अलोक खरे, डॉ अजय गोपाल, डॉ० एस०सी० निगम‚ डॉ विशाल श्रीवास्तव, डॉ आर के शर्मा ने डॉ बंसल के चित्र को पुष्प भी अर्पित किया। डॉ अंजुला सहाय ने कार्यक्रम का संचालन किया व बताया की कैसे डॉ एक बंसल ने बहुत ही कम समय में अपने आपको एक प्रतिष्ठित सर्जन के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर डॉ तारिक़, डॉ० जय सैनी‚ डॉ अमृता सिंह भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button